फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   स्टैंड से ही लें सवारी वरना कार्रवाई तय

स्टैंड से ही लें सवारी वरना कार्रवाई तय

Tue, 26 Nov 2013 05:42 AM IST
Gonda
Gonda Updated Tue, 26 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। अब टैक्सी व टैंपो स्टैंड के बजाए कहीं और से सवारी बैठाते मिले तो चालान काटकर उनके मालिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम डॉ. रोशन जैकब ने सोमवार को नगर पालिका व पुलिस विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होेंने शहर को अतिक्रमण से मुक्त किए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका व पुलिस विभाग यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाए। साथ ही जो टेंपो और टैक्सी अपने निर्धारित स्टैंडों पर खड़ी होने के बजाए, यहां-वहां खड़ी होती हैं और स्टैंड के बजाए कहीं और से सवारी बैठाती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने एडीएम अंजनी कुमार सिंह, नगर पालिका के ईओ व नगर मजिस्ट्रेट आनंद स्वरूप, पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाल को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सारी व्यवस्थाएं मुकम्मल किए जाने के लिए निर्देशित किया है। नगर मजिस्ट्रेट आनंद स्वरूप ने बताया कि अगर मंगलवार से कोई टेंपो और टैक्सी निर्धारित स्टैंड के बजाए इधर-उधर खड़ी दिखी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed