{"_id":"130-70046","slug":"Gonda-70046-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या कर सड़क पर फेेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्या कर सड़क पर फेेंका शव
Gonda
Updated Tue, 26 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
गोंडा/रूपईडीह। गोंडा-बहराइच हाईवे पर शनिवार सुबह एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिला। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। धारदार हथियार से हत्या कर शव हाईवे पर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
गोंडा-बहराइच हाईवे पर कौड़िया थाना क्षेत्र के कस्बा मल्लापुर के पास शनिवार सुबह एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव सड़क पर फेंका गया है। उधर, पुलिस भी आशंका जता रही है युवती की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। बीच सड़क शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, कौड़िया पुलिस का कहना है कि आर्यनगर निवासी श्रीकांत पाठक की सूचना पर मामले की जांच शुरू की गई है।