{"_id":"130-70000","slug":"Gonda-70000-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा मेले से किशोरी का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा मेले से किशोरी का अपहरण
Gonda
Updated Sat, 23 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। कार्तिक पूर्णिमा पर लगे मेले से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। मामले में किशोरी के पिता ने थाना मोतीगंज में शुक्रवार को एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना धानेपुर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 17 नवंबर को मोतीगंज थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव के समीप मनोरमा नदी के तट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा के मेले में गई थी। आरोप है कि किशोरी का एक महिला समेत तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता ने शुक्रवार को थाना मोतीगंज में कोतवाली देहात क्षेत्र के मोताजोत मलारी गांव निवासी राधे वर्मा, बलराम वर्मा व आरती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मोतीगंज के इंस्पेक्टर एसपी गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।