फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   धान खरीद में लापरवाही पर प्रभारी जाएंगे जेल

धान खरीद में लापरवाही पर प्रभारी जाएंगे जेल

Sat, 23 Nov 2013 05:41 AM IST
Gonda
Gonda Updated Sat, 23 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। यह चेतावनी गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट परिसर में धान खरीद की समीक्षा करते हुए डीएम डॉ. रोशन जैकब ने दी। डीएम ने धान खरीद शुरू न होने पर आठ क्रय केंद्रों के प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम ने क्रय केन्द्रवार धान खरीद की समीक्षा की। उन्होंने पंडरीकृपाल, गौरीडीह सहजनवा, अहियाचेत, भैरमपुर, परसपुर, बरौली, इस्माइलपुर व सेहरिया में धान खरीद शुरू न होने पर संबंधित क्रय केंद्र के प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने कहा यदि धान की बिक्री में किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो संबंधित केंद्र के प्रभारी के साथ ही क्रय करने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा है कि सभी क्रय केंद्र प्रभारी लक्ष्य के अनुसार धान की खरीद सुनिश्चित करें। धान खरीद में लापरवाही मिलने पर संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी को निलंबित करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। डीएम ने धान क्रय करने वाली सभी संस्थाओं के प्रबंधकों से क्षेत्रों का भ्रमण करके धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है। डीएम ने जिले में स्थापित 66 क्रय केंद्रों का सत्यापन लेखपालों से कराने का निर्देश दिया। डीएम ने संबंधित अफसरों को क्रय केंद्रों पर बैनर, धान क्रय रेट सहित अन्य सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बैठक में एडीएम एके सिंह, डिप्टी आरएमओ आरके उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed