{"_id":"130-69996","slug":"Gonda-69996-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीकेज से जली स्कूली वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लीकेज से जली स्कूली वैन
Gonda
Updated Sat, 23 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूली वैन में शुक्रवार को अचानक एलपीजी के रिसाव से आग लग गई। देखते ही देखते वैन धू-धू कर जल उठी। हालांकि, चालक ने अपनी सूझबूझ से वैन में सवार छह बच्चों को तुरंत नीचे उतारकर दूर कर दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि वैन एलपीजी से चलने के लिए अधिकृत थी अथवा नहीं इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
नगर के मोहल्ला गदुरहवा स्थित मुस्लिम मांटेसरी स्कूल की वैन शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद कटराशंकर गांव के बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। वैन में एलपीजी किट लगी थी। रास्ते में सुंदरबाग के पास अचानक एलपीजी के रिसाव से वैन में आग लग गई। चालक अजय यादव ने तत्परता दिखाते हुए वैन में सवार सभी छह बच्चों को तुरंत नीचे उतारकर वैन से दूर कर दिया। देखते ही देखते वैन धू-धू कर जल उठी।