{"_id":"130-64252","slug":"Gonda-64252-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी से डेढ़ लाख के जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी से डेढ़ लाख के जेवर लूटे
Gonda
Updated Wed, 31 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया सतघरवा(बलरामपुर)। दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफा व्यापारी से मंगलवार शाम तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने तमंचे के बल पर डेढ़ लाख रुपये के जेवर लूट लिए। साथ ही आठ हजार रुपये भी ले गए। व्यापारी ने हरैया थाने में सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
महमूदनगर निवासी ननके सोनी ने बताया कि घर से करीब दो किमी. दूर मरजादनगर बाजार में उनकी सराफा की दुकान है। मंगलवार शाम वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सोनार पुरवा गांव के पास तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया। ननके के मुताबिक बदमाश डिक्की में रखे बैग से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर तथा आठ हजार रुपये लेकर भाग निकले। ननके ने हरैया थाने में मामले की सूचना दी। थानाध्यक्ष हरैया मोहम्मद कासिम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।