{"_id":"130-63499","slug":"Gonda-63499-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर दर्ज होगा मुकदमा
Gonda
Updated Sun, 21 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बालू/मिट्टी के अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। डीएम ने शनिवार को चारों तहसीलों के एसडीएम को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम डॉ. रोशन जैकब ने शनिवार को तहसील तरबगंज, करनैलगंज, मनकापुर व सदर के एसडीएम को जारी पत्र मेें कहा है कि बिना पट्टा आवंटन के ही नवाबगंज के महेशपुर व तरबगंज के रेतादल सिंह में बालू/मिटटी के अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं। डीएम ने चारों तहसीलों के एसडीएम से कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र में अवैध खनन बंद कराने के लिए राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क करते हुए इसे बंद कराना हर हाल में सुनिश्चित करें। कहीं भी अवैध बालू/मिट्टी खनन की शिकायतें मिलती हैं तो दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। डीएम ने एसपी को भी सभी क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्ष को क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए निर्देशित करने के लिए पत्र भेजा है। इस पर निगरानी के निर्देश एडीएम व सीआरओ को दिए हैं।