{"_id":"130-62216","slug":"Gonda-62216-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 बेड का होगा जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 बेड का होगा जिला अस्पताल
Gonda
Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिला पुरुष अस्पताल जल्द ही 300 बेड का हो जाएगा। 126 नए बेड बढ़ाने के लिए नए वार्डों के निर्माण को शासन ने पांच करोड़ 14 लाख रुपये जारी कर दिए है। इससे मरीजों को अब काफी राहत मिलेगी।
वर्तमान में जिला अस्पताल में 174 बेड हैं। आए दिन बेड कम होने की समस्या से मरीजों को दो-चार होना पड़ता है। इस पर जिला प्रशासन ने बेडों की संख्या बढ़ाए जाने की पहल की थी। शासन ने हरी झंडी देते हुए जिला चिकित्सालय में 126 नए बेड बढ़ाए जाने के लिए नए वार्डाें के निर्माण को 5.14 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. रूपचन्द्रा ने बुधवार को बताया कि शासन ने जिला चिकित्सालय को 300 बेड का बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए धन जारी कर दिया है। नए वार्डों के निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। सीएमएस ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने सर्वे कर लिया है। कार्ययोजना मिलने के बाद कार्यदायी संस्था को धन का आवंटन कर दिया जाएगा।