फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अब एसीएमओ करेंगे जांच

अब एसीएमओ करेंगे जांच

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुजेहना/गोंडा। चिकित्सा अधीक्षक द्वारा एंटीरैबीज इंजेक्शन लगवाने के नाम पर 200 रुपये मांगने के मामले की जांच एसीएमओ को सौंपी गई है। बुधवार को प्रधान संघ मुजेहना के पदाधिकारियों ने भी चिकित्सा अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। ‘अमर उजाला’ ने तीन जुलाई के अंक में इस संबंध में '200 रुपये नहीं दिए तो सीएचसी से भगाया' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी जगप्रसाद ने बीते दिन अफसरों को पत्र देकर एंटीरैबीज इंजेक्शन लगवाने के नाम पर मुजेहना सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक मिश्रा पर दो सौ रुपये की मांगने का आरोप लगाया था। साथ ही रुपये न देने पर सीएचसी से भगाने और धमकाने की बात भी कही थी। हालांकि, डॉ. विवेक मिश्रा ने आरोपों को निराधार बताया था। उधर, बुधवार को प्रधान संघ मुजेहना के अध्यक्ष अजय सिंह, महामंत्री संदीप मिश्रा, रमाकांत दूबे, नानमुन्ना तिवारी, पवन कुमार समेत 24 लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ सुरेश बहादुर सिंह को सौंपा। जिसमें चिकित्सा अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने के साथ ही उन्हें सीएचसी से हटाए जाने की मांग की गई है। देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. एके गंगवार ने बुधवार को बताया कि सीएमओ से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। सीएमओ डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि जांच अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव को सौंपी गई है। एसीएमओ को जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed