फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   करनैलगंज को अब दस घंटे बिजली

करनैलगंज को अब दस घंटे बिजली

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज को अब दिन-रात दो पालियों के बजाए 31 जुलाई तक केवल रात में ही एकमुश्त दस घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। ऊर्जा अनुश्रवण इकाई पनकी ने बिजली आपूर्ति के शेड्यूल में फेरबदल किया है, जो कि बुधवार शाम से प्रभावी हो गया है।
विज्ञापन

ऊर्जा अनुश्रवण इकाई पनकी ने ग्रामीण इलाकों को होने वाली आपूर्ति के शेड्यूल में बुधवार को फेरबदल किया है। करनैलगंज को अब 31 जुलाई तक शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक एकमुश्त दस घंटे आपूर्ति की जाएगी। इससे पहले करनैलगंज को दिन में एक बजे से शाम पांच बजे और रात में दस बजे से सुबह छह बजे के बीच 12 घंटे की आपूर्ति दोनों पालियों में होती थी। वहीं, तरबगंज को तीन जुलाई से छह जुलाई तक रात की पाली में नौ बजे से देर रात एक बजे तक और दूसरी पाली में सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे के बीच 12 घंटे बिजली दी जाएगी। नवाबगंज को रात दस बजे से सुबह आठ बजे तक आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जो 20 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्र के अन्य 33 केवी फीडरों जैसे बेलसर (शुकुलगंज), धानेपुर सहित 11 केवी के चांदपुर, मनकापुर, डुमरियाडीह, उतरौला, गोंडानार्थ इत्यादि को एक हफ्ते दिन और एक हफ्ते रात में एकमुश्त आठ घंटे आपूर्ति की जाएगी। कंट्रोल रूम के उपखंड अधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि सिस्टम कंट्रोल से शेड्यूल में फेरबदल का मैसेज मिला है, इसलिए नए शेड्यूल से आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed