फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12 स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को नोटिस

12 स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को नोटिस

Sat, 22 Jun 2013 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Sat, 22 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में लापरवाही रुक नहीं रही है। कुछ जगहों पर बच्चों को खुराक नहीं पिलाई गई, जबकि कुछ जगहों पर बिना खुराक दिए ही खुराक पिलाने की रिपोर्ट दे दी गई। समीक्षा में खामियां उजागर होने के बाद सीएमओ ने गोंडा अरबन के नोडल अधिकारी के अतिरिक्त 12 स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को शुक्रवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही बैठक से गैरहाजिर रहने पर चार का अनुपस्थिति अवधि का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

पोलियो की खुराक पिलाने को चले डोर-टू-डोर अभियान की समीक्षा गुरुवार रात सीएमओ डॉ. जेपी गुप्ता ने की। इस दौरान पाया गया कि स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर, मुजेहना, पड़रीकृपाल, मसकनवा, तरबगंज, बेलसर, नवाबगंज, वजीरगंज, मनकापुर व करनैलगंज अंतर्गत बीमार बच्चों को दूसरे दिन भी खुराक नहीं पिलाई गई। स्वास्थ्य केंद्र हलधरमऊ, कटराबाजार, मनकापुर व मसकनवा में घुमंतू परिवार के बच्चों को भी खुराक नहीं पिलाई गई। इसके अलावा गोंडा अरबन में दो, हलधरमऊ मेें दो व कटराबाजार में दो ऐसे मामले आए, जिसमें टीमों ने बच्चों को खुराक पिलाए बगैर ही पिलाने की रिपोर्ट दे दी। सीएमओ ने बताया कि खामियों पर स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर, मुजेहना, पड़रीकृपाल, मसकनवा, तरबगंज, बेलसर, नवाबगंज, वजीरगंज, मनकापुर, करनैलगंज, कटराबाजार, हलधरमऊ के प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ ही गोंडा अरबन के नोडल अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही गुरुवार देर शाम हुई बैठक से गैर हाजिर रहने पर कटराबाजार के डॉ. डीपी वर्मा, डॉ. वीके मौर्या, बेलसर के वीके सिंह व हलधरमऊ के आरके दूबे का अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed