फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गुस्साए वकीलों ने रोकी ट्रेन, दी गिरफ्तारी

गुस्साए वकीलों ने रोकी ट्रेन, दी गिरफ्तारी

Thu, 07 Mar 2013 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Thu, 07 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। मांगों को लेकर बुधवार को वकील सड़क पर उतर आए। वकीलों ने कचहरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। वकीलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें पुलिस लाइंस में करीब तीन घंटे तक रखने के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस ने 320 तथा वकीलों ने 700 की गिरफ्तारी का दावा किया है। वहीं, मनकापुर में भी ट्रेन रोकने जा रहे वकीलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तरबगंज व करनैलगंज में भी वकीलों ने नारेबाजी व प्रदर्शन कर मार्ग जाम किया। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से वकीलों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने कचहरी रेलवे स्टेशन पहुंचकर लखनऊ-गोंडा पैसेंजर व सीतापुर पैसेंजर को रोक लिया। प्रदर्शनकारी वकीलों की गिरफ्तारी के बाद ही रेल ट्रैक खाली कराया जा सका। सिटी मजिस्ट्रेट एके सिंह के आदेश पर पुलिस वकीलों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइंस ले आई। यहां करीब तीन घंटे तक रोकने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर वकीलों को रिहा कर दिया गया। इस दौरान पुलिस लाइंस परिसर में ही अधिवक्ता कल्याणर्थ संघर्ष समिति के संयोजक रविचन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता व महामंत्री इन्द्रमणि शुक्ला के संचालन में एक सभा हुई। सभा को सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम करन मिश्रा, फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडेय, अवध बार एसोसिएशन के महामंत्री इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी ने 700 वकीलों की गिरफ्तारी का दावा किया है। उधर, सीओ सिटी पूर्णेन्दु सिंह ने 320 वकीलों की गिरफ्तारी की बात कही है। उधर, मनकापुर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीराम पांडेय के नेतृत्व में वकीलों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने जा रहे वकीलों को पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए वकीलों को तहसील लाया गया, जहां से बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। करनैलगंज में वकीलों ने जुलूस निकालकर तहसील में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। बाद में वकीलों ने गोंडा-लखनऊ मार्ग पर जाम लगाया। यहां मौके पर पहुंचे एसडीएम अयोध्या प्रसाद को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर त्रिलोकी नाथ तिवारी, त्रिपुरारी चौबे, सुरेंद्र द्विवेदी, हदय नारायण मिश्र सहित अन्य मौजूद थे। उधर, बार एसोसिएशन तरबगंज के अध्यक्ष ईश्वर शरण मिश्रा व मंत्री विजय कु मार के नेतृत्व में वकीलों ने तरबगंज बस अड्डे के समीप जाम लगाकर प्रदर्शन किया। यहां पर वकीलों ने एसडीएम डॉ. चतुर्भुजी गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed