{"_id":"130-53938","slug":"Gonda-53938-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में रही साढ़े पांच लाख आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में रही साढ़े पांच लाख आबादी
Gonda
Updated Thu, 07 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। फॉल्ट के चलते मनकापुर इलाके के लोगों को 22 घंटे तक बिजली नसीब नहीं हो सकी। इससे करीब साढ़े पांच लाख आबादी को मंगलवार पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बुधवार को फॉल्ट खोजकर ठीक कराया गया।
जेल रोड स्थित 220 केवी कंट्रोल रूम के उपखंड अधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार दोपहर ढाई बजे मनकापुर 132 केवी की लाइन ब्रेकडाउन में आ गई थी। फॉल्ट खोजने के लिए गोंडा से मनकापुर जाने वाली 132 केवी की लाइन की पेट्रोलिंग कराई गई लेकिन देर शाम तक फॉल्ट नहीं मिला। इस कारण मंगलवार रात मनकापुर इलाके में आपूर्ति नहीं हो पाई। बुधवार सुबह फिर से जब फॉल्ट को खोजने का काम शुरू हुआ तो पता चला कि मनकापुर से गोंडा के रास्ते टावर नंबर एक की लाइन में आए फाॅल्ट से पूरी लाइन ब्रेकडाउन में चली गई है जिसे ठीक कराया गया। इसके बाद बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मनकापुर की बिजली बहाल की गई। उधर, मंगलवार दोपहर मनकापुर 132 केवी लाइन में आए फॉल्ट के चलते न सिर्फ मनकापुर बिजलीघर की बत्ती गुल रही। बल्कि इसी 132 केवी बिजली घर से निकले दो अन्य बिजलीघरों घारीघाट व मसकनवा की भी बिजली 22 घंटे तक गुल रही। इस कारण साढ़े पांच लाख आबादी को 22 घंटे तक अघोषित कटौती का सामना करना पड़ा।