{"_id":"130-53447","slug":"Gonda-53447-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए बोले, विभाग में सक्रिय संगठित गिरोह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए बोले, विभाग में सक्रिय संगठित गिरोह
Gonda
Updated Thu, 28 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। ‘जिले में कुछ विभागीय/ गैर विभागीय लोगों का संगठित गिरोह है जो विभागीय कार्यों को कराने के लिए अनुचित तरीके का प्रयोग कर रहा है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है तो ऐसे लोग विभाग को बदनाम करते हैं।’ यह कहना है बीएसए श्रीकांत सिंह का। उन्होंने बुधवार को जारी एक आदेश में इसका जिक्र किया है। साथ ही बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों से कहा है कि किसी की भी सिफारिश पर काम करने के बजाय नियम निर्देश के अनुरूप कार्य करें।
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 83 प्राथमिक व 55 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्युतीकरण को लेकर एक आदेश जारी किया। उसमें बीएसए ने कहा है कि विद्युतीकरण के लिए धन संबंधित खातों में उपलब्ध करा दिया गया है। बीएसए ने निर्देश दिए कि प्रधानाध्यापकों को इसकी जानकारी दी जाए कि यदि बीएसए कार्यालय या सर्व शिक्षा अभियान का कोई व्यक्ति या ब्लॉक में कार्यरत अफसर अथवा बीएसए के रिश्तेदार या कोई परिचित बनकर कोई कार्य व्यक्ति विशेष के माध्यम से कराने की सिफारिश करता है, तो उसे न किया जाए। इसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाए।