{"_id":"130-47126","slug":"Gonda-47126-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में प्रधान पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में प्रधान पति की मौत
Gonda
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संचार विहार (गोंडा)। जोगापुर के प्रधान पति की बुधवार की भोर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक प्रधान पति ने खुद को गोली मारी, जबकि प्रधान पति के पिता का कहना है कि उनके बेटे की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाली मनकापुर क्षेत्र अंतर्गत जोगापुर की प्रधान सुमनलता तिवारी के पति पुतान तिवारी (26) मनकापुर के महेवा गोपाल गांव में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। गांव वालों के मुताबिक बुधवार भोर करीब पांच बजे संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि पुतान तिवारी ने खुद को गोली मार ली। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, प्रधान पति की मौत की सूचना पर आसपास के गांव के लोगों और रिश्तेदारों मौके पर जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों के मुताबिक पुतान के बड़े भाई अवधेश ने भी आठ साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, पिता राम अभिलाख तिवारी का कहना है कि पुतान की मौत हार्ट अटैक से हुई है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि प्रधान पति की मौत की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि शव का अंतिम संस्कार हो चुका है। कोतवाल के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।