{"_id":"130-47069","slug":"Gonda-47069-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल सियार ने 12 से अधिक लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पागल सियार ने 12 से अधिक लोगों को काटा
Gonda
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा बाजार (बलरामपुर)। ग्राम बीरपुर में पागल सियार का आतंक है। सियार ने 12 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है। घायल सीएचसी शिवपुरा में भर्ती हैं। ग्रामीणों ने पागल सियार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। सोमवार रात ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम बीरपुर में पागल सियार ने अचानक 12 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। सियार के आतंक से रात भर ग्रामीण सो नहीं सके हैं। रात भर जागकर ग्रामीण अपने बच्चों व जानवरों की रखवाली करते रहे। पागल सियार ने जुम्मन, बाउर, जयजय राम, अंगनू खां, बूढे़, 16 वर्षीय सोफिया, सीतापति एवं प्रेमकुमार सहित 12 से अधिक लोगों को अपना निशाना बनाया है। इन सभी ग्रामीणों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पागल सियार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन