{"_id":"130-46922","slug":"Gonda-46922-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी
Gonda
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। निर्देशों के बावजूद राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के नोडल स्तरीय आयोजन और जनपदीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता में प्रतिभाग न करने वाले जिले के करीब 200 स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। इन स्कूलों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जाएगा। वहीं, अभी तक कक्षा 9 व 11 के छात्रों का पंजीकरण फॉर्म न जमा करने वाले 13 कॉलेजों को तीन दिन की मोहलत दी गई है।
जुलाई माह में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी आदेश में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के नोडल स्तरीय आयोजन में सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही डीआईओएस ने भी जनपदीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता में स्कूलों के शामिल होने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद पिछले दिनों सुभाष इंटर कॉलेज में हुई जनपदीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता में सिर्फ 48 विद्यालयों की टीमों ने ही हिस्सा लिया। वहीं, नवंबर माह के पहले पखवारे में हुई राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के नोडल स्तरीय आयोजन में सिर्फ 52 स्कूलों ने ही प्रतिभाग किया है। रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक शिवलाल ने बताया कि स्काउट गाइड व बाल विज्ञान कांग्रेस के नोडल स्तरीय आयोजन में प्रतिभाग न करने वाले कॉलेजों की सूची तैयार कराई जा रही है। नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि सभी विद्यालयों में वैज्ञानिक गतिविधियों के संचालन के बाबत रिपोर्ट भी ली जा रही है। वहीं, अभी तक कक्षा 9 व 11 के छात्रों का पंजीकरण फॉर्म न जमा करने वाले तुलसी बाल शिक्षा निकेतन राजापुर, महाशक्ति विद्यापीठ परसदा, अयोध्या प्रसाद उमावि बनगांव, चन्दन सिंह स्मारक चन्दापुर, गुरूनानक बाल उमावि स्टेशनरोड, कन्हैयाबक्श सिंह इंका टिकरी सहित 13 कॉलेजों को तीन दिन के भीतर प्रपत्र जमा कराने को कहा गया है।