{"_id":"130-46540","slug":"Gonda-46540-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब उधार न देने पर सेल्समैन को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब उधार न देने पर सेल्समैन को मारी गोली
Gonda
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोेंडा। शराब उधार न देने पर एक नशेड़ी युवक ने सेल्समैन को गोली मार दी। सेल्समैन जख्मी हो गया। सेल्समैन ने आरोपी के खिलाफ थाना तरबगंज में तहरीर दी है।
खरगूपुर बाजार निवासी रामगोपाल तरबगंज बाजार स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। रामगोपाल ने बताया कि वह शनिवार को दुकान पर था, देर शाम नशे में धुत एक युवक आया और शराब उधार मांगी। मना करने पर युवक अभद्रता करने लगा। कुछ देर बाद वह वापस चला गया। सेल्समैन के मुताबिक उसने रात 8.30 बजे दुकान बंद कर दी और सोने की तैयारी में दुकान के पीछे कमरे में बिस्तर ठीक कर रहा था, कि उसी युवक ने आवाज लगाई और शराब मांगी। रामगोपाल ने बताया कि जब वह शराब देने के लिए आगे बढ़ा तो युवक ने खिड़की से फायर कर दिया। रामगोपाल का निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराया गया है। थानाध्यक्ष जवाहर सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है, जांच कराई जा रही है।