फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   डेंगू को लेकर मंडल में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

डेंगू को लेकर मंडल में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
Gonda
Gonda Updated Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश के अन्य जिलों में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों की स्वास्थ्य सेवाओं को डेंगू को दखते हुए अलर्ट कर दिया गया है। जिला चिकित्सालयों में अलग से 10 बेड का दैवी आपदा वार्ड तैयार रखने के साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम के गठन का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही अस्पताल आने वाले हर बुखार से पीड़ित मरीज की गहन जांच का भी फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. एके गंगवार ने बताया कि वैसे अभी तक मंडल में डेंगू का कोई भी मरीज सामने नहीं आया है। इसके बाद भी गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जिलों में डेंगू को लेकर सतर्कता तेज कर दी गयी है। इन जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जिला अस्पतालों में 10-10 बेड का अलग से दैवी आपदा वार्ड तैयार रखा जाए। जिला स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर दिया जाए, ताकि कहीं से किसी भी तरह की सूचना आने पर तत्काल उस पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

अपर निदेशक ने बताया कि इसके साथ ही बुखार से पीड़ित चिकित्सालय आने वाले हर मरीज की गहन जांच की जाए। मरीजों के रक्त के नमूने लेकर उनकी जांच की जानी चाहिए, ताकि किसी भी तरह से यहां पर बीमारी का प्रसार न हो। सीएमओ डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को डेंगू के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। कहीं पर भी इस तरह की कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed