फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   93 children with cleft lip and palate will get free operation

Gonda News: कटे होंठ-तालू वाले 93 बच्चों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

Fri, 15 May 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 15 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
93 children with cleft lip and palate will get free operation
गोंडा। जन्म से कटे होंठ और तालू की समस्या से जूझ रहे बच्चों और मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। जिले में आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क पंजीकरण शिविर में 93 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया है। इन सभी का लखनऊ के हेल्थ सिटी ट्राॅमा सेंटर एवं सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में मुफ्त ऑपरेशन और इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन

11 से 15 मई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर, तरबगंज, करनैलगंज तथा जिला महिला चिकित्सालय के डीईआईसी सेंटर में शिविर लगाए गए। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर पंजीकरण किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संत लाल पटेल ने बताया कि कटे होंठ और तालू की समस्या बच्चों के आत्मविश्वास को प्रभावित करती है। ऐसे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने के लिए स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।आरबीएसके डीईआईसी प्रबंधक उमाशंकर वर्मा ने बताया कि मरीजों और परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9415533385, 9565437056 और 9454159999 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed