फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   89 thousand transformers will be equipped with geo-tagging

Gonda News: जियो-टैगिंग से लैस होंगे 89 हजार ट्रांसफार्मर

Thu, 13 Jul 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
89 thousand transformers will be equipped with geo-tagging
गोंडा। मंडल में बिजली आपूर्ति को सुधारने व अभियंताओं की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की ओर से नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। अब मंडल के सभी 89,391 ट्रांसफार्मर की निगरानी के लिए उनकी जियो टैगिंग कराई जाएगी। जिससे आसानी से ट्रांसफार्मर फुंकने, खंबों के टूटने या अलग शिफ्ट करने की सूचना विभाग को मिल जाएगी।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि मंडल के बिजली संसाधनों और उपभोक्ताओं का संपूर्ण डेटा इकट्ठा कराने के लिए सर्वे कराया जाएगा। ट्रांसफार्मर की भौगोलिक स्थिति, फोटो, मैप और वीडियो के जरिए वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। जिससे गूगल मैप देखकर जगह का आसानी से पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

मनमानी लाइन शिफ्ट नहीं हो सकेगी
अवर अभियंता या संविदाकर्मियों पर आरोप लगता है कि वे अवैध तरीके से किसी व्यक्ति विशेष को कनेक्शन दे देते हैं। जिसकी जानकारी विभाग को नहीं होती है। ट्रांसफार्मर व खंबों की जियो टैगिंग होने से यदि कोई पोल व ट्रांसफार्मर अपने स्थान से परिवर्तित किया गया तो उसकी जानकारी विभाग को हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटिया कनेक्शन वालों की तैयार होगी कुंडली
जिले में तीन लाख 90 हजार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लिया है। जबकि करीब चार लाख से अधिक लोग कटिया कनेक्शन या दूसरों के यहां से लाइन जोड़कर बिजली का उपभोग करते हैं। विभाग की ओर से गांव-गांव सर्वे करवाकर ऐसे लोगों की कुंडली तैयार की जाएगी। फिर उन्हें कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी उपकेंद्रों के अवर अभियंता, टीजी-टू व संविदा कर्मियों को सर्वे कर अपने क्षेत्र की सभी सूचनाएं ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया है।

बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए मंडल में जर्जर ट्रांसफार्मर व लाइनों को बदला जा रहा है। अब ट्रांसफार्मर, खंबों व अन्य संसाधनों की जियो टैगिंग करवाकर उनकी निगरानी की जाएगी। खराबी आने पर तत्काल मरम्मत कराई जा सकेगी।
- दीपक अग्रवाल, मुख्य अभियंता, पावर कार्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed