फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   75 quintals of plastic waste disposed of in 10 days

Gonda News: 10 दिन में 75 क्विंटल प्लास्टिक कचरे का निस्तारण

Tue, 04 Mar 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 04 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
75 quintals of plastic waste disposed of in 10 days
गोंडा। वजीरगंज में 10 दिन पहले शुरू हुए देवीपाटन मंडल के पहले प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में अब तक 75 क्विंटल प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया गया है। इस कचरे में सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक की बोतलें शामिल थीं। निस्तारित प्लास्टिक कचरे का उपयोग अब लोक निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और जिला पंचायत की सड़कों के निर्माण में किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र स्थापित किया गया है। रिसाइकिल योग्य प्लास्टिक को स्क्रैप डीलरों के माध्यम से दोबारा उपयोग में लाया जाता है। गैर रीसाइक्लेबल प्लास्टिक को विखंडित कर सड़क निर्माण और सीमेंट उद्योगों में इस्तेमाल किया जाता है। डीएम नेहा शर्मा ने कहा, सभी को प्लास्टिक कचरे के सही निस्तारण में सहयोग करना चाहिए, ताकि हमारा जिला स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बन सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed