फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   67 corona patient in gonda

गोंडा में एक साथ 67 कोरोना पॉजिटिव

Wed, 29 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
67 corona patient in gonda
गोंडा। जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई सरकारी कर्मी भी कोरोना महामारी के चपेट में आ गए हैं। बुधवार को एक साथ 67 कोराना पॉजिटिव मरीज आए हैं। अब तक जिले में 300 एक्टिव मरीज हो गए हैं और 277 मरीज के ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में करनैलगंज सीएचसी में चिकित्साधिकारियों के साथ ही 10 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं तरबगंज थाने में पांच पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। कोतवाली देहात, जिला पशु चिकित्सालय व पुलिस लाइन में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में बुधवार की आई रिपोर्ट में मनकापुर के मोतीगंज में 14 व विद्यानगर में 5 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इसके अलावा छपिया के मसुखपुर में एक, बभनजोत के खोड़ारे थाना में एक, शहर के कोतवाली देहात में तीन, शहर में 10 केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें परसनपुरवा, नयी बस्ती बड़गांव, पुलिस लाइन, राधाकुंड, सीएमओ आफिस, पशु अस्पताल में एक- एक, बेलसर में एक, बेलसर डीहा में दो, नवाबगंज में दो, गायत्रीपुरम में एक, हलधरमऊ के कमलापुर पहाडपुर में एक, बालपुर में चार, गरीबीपुरवा में एक, छपिया मसकनवां के एसबीआई बैंक में एक, करनपुर बभनान में एक, तरबगंज थाना में पांच, मुजेहना के बंजारी दुल्हापुर, पूरेवीगली में एक-एक, करनैलगंज में तीन, बालूगंज में एक, गांधीनगर में तीन, बभनजोत के सदरपुर में चार, कटरा बाजार के ठठेरी बाजार में एक, रुपईडीह गांव में एक व करनैलगंज के बुधईपुरवा में एक कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। शहर के नौ कोरोना पॉजिटिव बुधवार को ठीक हो गए हैं।
वहीं ग्रामीण क्षेत्र के पांच कोरोना पॉजिटिव ठीक हुुए हैं। सीएमओ डा. मधु गैरोला ने बताया कि जिले के कोविड अस्पताल पंडरी में 16, एससीपीएम नर्सिंग कालेज में 39, एल टू में 18 मरीज भर्ती हैं। बताया कि बुधवार को 846 लोगों का सैंपल लिया गया है।
करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात दो मेडिकल ऑफिसर समेत अस्पताल परिसर के 10 कर्मचारी व उनके परिजन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए दोनों चिकित्सक लगातार अस्पताल में मरीजों को देखने का काम कर रहे थे। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुरेश चंद्रा ने बताया कि बुधवार को कुल 64 लोगों की जांच कराई गई।

जिसमें करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो चिकित्सा अधिकारी, दो वार्ड व्वाय एवं आशा के साथ-साथ चिकित्सक के परिवार के 5 सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। जो अस्पताल परिसर में ही निवास करते हैं। एसडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता बताते हैं कि अस्पताल परिसर में मिले मरीजों की संख्या अधिक है। ऐसी स्थिति में अस्पताल को गुरुवार तक सील करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed