फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   67 candidates filled the pamphlets first day

पहले दिन 67 प्रत्याशियों ने भरे परचे

Mon, 28 Sep 2015 11:38 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला मुख्यालय पर मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 67  लोगों ने उम्मीदवारी के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन में किसी तरह का अवरोध न हो सके, इसलिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


प्रथम चरण में करनैलगंज तहसील क्षेत्र में 13 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सोमवार से नामांकन दाखिल करने की शुरूआत हो चुकी है। सोमवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह की पत्नी व  मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी सिंह ने दो सेटों में जिला उप निर्वाचन अधिकारी त्रिलोकी सिंह के समक्ष भंभुआ क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


इसके अलावा करनैलगंज के जमथरा क्षेत्र से वीरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह भाजपा समर्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जसवंत लाल सोनकर ने दुबहाबाजार से, वीरपुर कटरा से भाजपा जिला महामंत्री अर्जुन तिवारी की पत्नी शकुंतला देवी ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका पर्चा दाखिल कराने पूर्व विधायक तुलसीदास राय चंदानी, भाजपा के अवध क्षेत्र के मंत्री सूर्य नरायन तिवारी, राजाबाबू गुप्ता सहित अन्य पहुंचे। इस बाबत जिला उप निर्वाचन अधिकारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में करनैलगंज के पंचायत चुनाव के पहले दिन सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 67 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। मंगलवार को भी नामांकन पत्र भरे जाएंगे।

प्रथम चरण के हो रहे चुनाव में करनैलगंज क्षेत्र के चार ब्लॉकों क्रमश: करनैलगंज में 70, परसपुर में 102, कटरा बाजार में 80 व हलधरमऊ में 67 पदों पर यानी कुल 319 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव होना है। सोमवार को पहले दिन सभी क्षेत्रों में 559 लोगों ने नामांकन किया।

सोमवार को नामांकन के लिए करनैलगंज तहसील क्षेत्र के सभी विकास खंडों में नामांकन करने को लेकर गहमागहमी रही। सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए करनैलगंज ब्लॉक में 153, हलधरमऊ में 110, कटराबाजार में 160 परसपुर में 136 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।

करनैलगंज तहसील की जिन 13 सीटों के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय पर नामांकन हुआ। उसमें किसी प्रकार का लाव लश्कर नहीं दिखा। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी सिंह चुपचाप आईं और दो सेटों में नामांकन दाखिल कराकर चली गईं।

इसके अलावा भाजपा के जिला महामंत्री अर्जुन तिवारी की पत्नी व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जसंवतलाल सोनकर ने भी परचा भरा, लेकिन इनके साथ भी लाव लश्कर नहीं दिखा।

दूसरे चरण के लिए सदस्य जिला पंचायत व सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। सोमवार को सदर तहसील क्षेत्र के दूसरे चरण के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 400 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा।

झंझरी ब्लॉक, रूपईडीह, पंडरीकृपाल, मुजेहना व इटियाथोक ब्लॉक में सदस्य क्षेत्र पंचायत पदों के लिए 600 नामांकन पत्र बिके। रुपईडीह ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 79 परचे बिके। एडीओ पंचायत राम शंकर वर्मा ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री रोक दी गई है।


वहीं झंझरी ब्लॉक के एडीओ पंचायत जय नारायन सिंह ने बताया कि पहले दिन 138 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इसी तरह मुजेहना व इटियाथोक ब्लॉक में भी नामांकन पत्रों की खरीदारी को लेकर गहमागहमी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed