फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   65 thousand poor people will get sugar at cheap price

65 हजार गरीबों को सस्ते दर पर मिली चीनी की सौगात

Tue, 08 Sep 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
65 thousand poor people will get sugar at cheap price
गोंडा। कोरोना संकट से जूझ रहे गरीबों की रसोई में मिठास के लिए प्रदेश सरकार ने एक और सौगात दी है। अभी तक एक किलो चना हर महीने मुफ्त में सरकार दे रही है। इसी बीच अब अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्ड धारक व सूची में शामिल 65 हजार 26 गरीबों को हर महीने सस्ते दर पर चीनी मिल सकेगी।
विज्ञापन

इन कार्ड धारकों को फिलहाल एक किलो चीनी ही मिल सकेगी। बाजार से कम रेट पर चीनी मिलेगी। मौजूदा समय में 36 से 38 रुपये किलो में चीनी बिक रही है। कोटे से मिलने वाली चीनी 18 रुपये किलो में मिलेगी। चीनी दिए जाने की योजना सीमित है और वह सिर्फ अंत्योदय कार्डधारकों को ही हासिल होगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 5 लाख कार्ड धारक हैं, लेकिन सभी को सरकार की ओर से चीनी की सौगात नहीं मिल सकेगी। शासन ने 65 हजार 26 गरीबों को योजना में शामिल किया गया है। इन सभी को राशन के साथ ही एक किलो चीनी भी दी जाएगी। इसके लिए कोटेदारों का उठान तय किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 1800 कोटेदारों को उनके यहां के अंत्योदय राशन कार्ड के हिसाब से आवंटन किया जाएगा। चीनी को गोदामों तक पहुंचाने के लिए जिला सहकारी संघ को जिम्मेदारी दी गई है। चीनी मिलों से सीधे चीनी खरीद कर गरीबों को सस्ते दर पर चीनी दी जानी है। आपूर्ति विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। किस कोटेदार के यहां कितने राशन कार्ड हैं इसकी सूची बनाई जा रही है, जिससे उन्हें चीनी का आवंटन किया जा सके।

तीन महीने तक सुविधा
अंत्योदय गरीबों को अक्टूबर से दिसम्बर तक सस्ते दर पर चीनी मिल सकेगी। दो साल बाद फिर चीनी दिए जाने से गरीबों के चेहरे खिल उठे हैं। कोविड के दौरान लोगों की कमाई घट गई है। अब दीपावली भी इन्हीं तीनों महीनों में आएगी तो उनकी जरूरत पूरी हो जाएगी। वैसे एक किलो चीनी मात्रा कम बताई जा रही है। लोगों की मांग है कि कम से कम तीन किलो चीनी मिलनी चाहिए।
अक्टूबर महीने से अंत्योदय अन्न योजना के कार्ड धारकों को चीनी दी जाएगी। इसके लिए शासन से निर्देश मिले हैं। तैयारी शुरू कर दी गई है।
- वीके महान, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed