फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   64 crore rupees will be spent to develop villages, strategy ready

Gonda News: 64 करोड़ से गांवों का होगा विकास, रणनीति तैयार

Thu, 18 Dec 2025 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
64 crore rupees will be spent to develop villages, strategy ready
मोतीगंज। विकास को गति देने के लिए बृहस्पतिवार को झंझरी के ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में 20 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं ब्लॉक प्रमुख रेखा मिश्रा ने कहा कि इस धनराशि से क्षेत्र में इंटरलाॅकिंग, नाली, खड़ंजा, मिट्टी पटाई, तालाब का सुंदरीकरण और नई पुलिया का निर्माण जैसे कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकियां चालू कराने की मांग उठाई। इमिलिया मिश्र के प्रधान राजेंद्र मिश्र ने आरोप लगाया कि फर्जी हस्ताक्षर कर हैंडओवर दिखा दिया गया है। बीडीओ वीरेंद्र मिश्र ने सदस्यों को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। प्रमुख प्रतिनिधि आशीष मिश्र ने कहा कि बैठक में स्वीकृत सभी कार्ययोजनाओं को समय से पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान आनंद तिवारी, अमित तिवारी, विभांशु शुक्ल, शिवम तिवारी, लईक अहमद उर्फ पुत्तन, परवेज अहमद, अशफाक, आनंद चौबे, श्रीधर शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


बेलसर संवाद के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की अध्यक्षता व विधायक प्रेमनरायन पांडेय की मौजूदगी में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में 10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया। बैठक में मनरेगा के तहत चार करोड़ 70 लाख रुपये और राज्य वित्त आयोग से पांच करोड़ 40 लाख रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। राज्य वित्त आयोग की धनराशि से इंटरलाकिंग खड़ंजा, सोलर और स्ट्रीट लाइट, भवनों की मरम्मत कराई जाएगी। केंद्रीय वित्त आयोग से नाली और पुलिया निर्माण के कार्य होंगे। मनरेगा के अंतर्गत नाला निर्माण और मिट्टी पटाई सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित सिंह की याद में बने सभागार का लोकार्पण

रुपईडीह। विकास खंड कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में पूर्व मंत्री पंडित सिंह की स्मृति में बने सभागार का लोकार्पण किया गया। बैठक में 16 करोड़ 22 लाख रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृत किया गया। बीडीओ अभय सिंह ने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपये ग्राम पंचायतों और करीब चार करोड़ रुपये क्षेत्र पंचायत के माध्यम से खर्च किए जाएंगे।

मुजेहना संवाद के अनुसार क्षेत्र पंचायत मुजेहना की खुली बैठक ब्लॉक मुख्यालय स्थित सरयू सभागार में आयोजित की गई, जिसमें करीब 18 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को अनुमोदन दिया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख कुसुमा देवी ने की। मुख्य अतिथि मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया ने कहा कि मुजेहना ब्लॉक क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed