फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   60 thousand were blown away by smelling intoxicating chemical to the shopkeeper

Gonda News: दुकानदान को नशीला केमिकल सुंघाकर उड़ाए 60 हजार

Thu, 13 Jul 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
60 thousand were blown away by smelling intoxicating chemical to the shopkeeper
नवाबगंज (गोंडा)। थाना नवाबगंज क्षेत्र के रामापुर भगाही गांव में बुधवार की देर शाम खाद खरीदने के बहाने आया एक युवक ने दुकानदार को नशीला केमिकल सुंघा दिया। दुकानदार के अचेत होते ही दुकान में रखी साठ हजार रुपये नगदी व एक लाख रुपये भरा चेक, आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर फरार हो गया। मामले में थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी जय भगत सिंह ने बताया कि गांव के समीप ही उसकी खाद की दुकान कस्बा है। जिसे पिता देवनराय सिंह चलाते हैं। बुधवार की देर शाम पिता दुकान पर थे। उसी समय खाद लेने के बहाने एक व्यक्ति दुकान पर आया और पिता को बातचीत में फंसाकर नशीला केमिकल सुंघा दिया। जिससे वह अचेत हो गए। पिता को जब होश आया तो उन्हें जालसाजी की जानकारी हुई। चौकी प्रभारी कोल्हमपुर रविन्द्र कुमार रमन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed