फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   5706 villages were not in power

5706 गांवों में नहीं पहुंची बिजली

Wed, 18 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Wed, 18 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
5706 villages were not in power
बल्लियों के सहारे लाई जा रही केबल - फोटो : अमर उजाला
 विद्युतीकरण की तमाम योजनाएं लागू होने के बाद भी जिले में 57 सौ के करीब मजरे ऐसे हैं, जहां बिजली की रोशनी आज तक नहीं पहुंची। इन गांवों को अक्तूबर 2016 से भरपूर बिजली देने का वादा प्रदेश सरकार ने आज से दो साल पहले किया था, लेकिन कॉरपोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही और कार्यदायी संस्थाओं की मनमानी से आज तक इसमें से एक भी गांव का विद्युतीकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


हालत यह है कि राजीव गांधी विद्युतीकरण की 11वीं व 12वीं योजना में तकरीबन 250 करोड़ रुपये की लागत से इन मजरों का विद्युतीकरण किया जाना अपेक्षित है। लेकिन जिन-जिन कार्यदायी संस्थाओं को इसका काम मिला है, वह अभी तक इसके लक्ष्य का एक फीसदी टारगेट तक एचीव नहीं कर पाई हैं। जिसकी वजह से विद्युतीकरण का यह काम अगर आगामी एक साल में भी पूरा हो जाए तो बड़ी बात है। 
विज्ञापन


राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत जिले में मौजूदा वक्त दो प्लान एक साथ चल रहे हैं। जिसमें 11वें प्लान के तहत 300 व उससे ऊपर की आबादी के 1836 मजरों का विद्युतीकरण समाज कल्याण को कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह काम इस संस्था को आज से डेढ़ साल पहले आवंटित हुआ था। जिसके सापेक्ष संस्था अभी तक 10 फीसदी लक्ष्य भी एचीव नहीं कर पाई है। वहीं 12वें प्लान में होने वाले 100 व उससे ऊपर की आबादी के मजरों के विद्युतीकरण का काम दो साल पहले कार्यदायी संस्था वैरीगेट को आवंटित किया गया था, लेकिन फर्म को छह महीने पहले ब्लैक लिस्टेड कर दिए जाने के बाद अब इसका काम कॉरपोरेशन विभागीय रूप से करा रहा है। जिसकी शुरूआत अभी तक किसी भी गांव में नहीं हो पाई है। 


जिले में जिन गांवों का विद्युतीकरण नहीं हुआ है, उनकी बात छोड़ अगर विद्युतीकृत गांवों की बात करें तो उनको मौजूदा वक्त 8 से 10 घंटे भी बिजली एक दिन में मिल जाए तो बड़ी बात है। ग्रामीण इलाकों के लिए पावर कॉरपोरेशन ने 14 घंटे बिजली का शेड्यूल लागू कर रखा है। बावजूद इसके लोकल फाल्ट और आपात कटौती के चलते उन गांवों की बिजली में 6 से 8 घंटे की कटौती रोज की जा रही है। जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो चला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed