{"_id":"68f92a4125562449da0661b8","slug":"56000-consumers-may-be-deprived-of-free-cylinders-gonda-news-c-100-1-gon1001-145873-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुफ्त सिलिंडर से वंचित रह सकते हैं 56 हजार उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुफ्त सिलिंडर से वंचित रह सकते हैं 56 हजार उपभोक्ता
Thu, 23 Oct 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। ई केवाईसी न होने के कारण उज्ज्वला योजना के करीब 56 हजार उपभोक्ता मुफ्त सिलिंडर से वंचित रह सकते हैं। इन्हें सिलिंडर रिफिल कराने पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी। गैस एजेंसी के संचालक ग्राहकों से ई केवाईसी कराने की अपील कर रहे हैं।
जिले में करीब तीन लाख 41 हजार परिवारों ने उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन ले रखा है, जिनका हर दीपावली व होली पर एक-एक सिलिंडर मुफ्त रिफिल किया जाना है। दिसंबर तक उपभोक्ताओं को सिलिंडर रिफिल कराने पर पूरी धनराशि बतौर सब्सिडी वापस कर दी जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि ई-केवाईसी कराने पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। सभी उपभोक्ता अपने करीबी गैस एजेंसी पर जाकर ई-केवाईसी अवश्य कराएं। इस बार दीपावली पर इन परिवारों को यह उपहार सरकार की तरफ से दिया जाना है, लेकिन अब तक 56 हजार से अधिक परिवारों ने ई केवाईसी नहीं कराई है। इस वजह से वह लाभ से वंचित रह जाएंगे।