{"_id":"eeb2a9334e828028838644448b29fbe8","slug":"55-lakh-rupees-will-be-recovery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 लाख रुपये की होगी वसूली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 लाख रुपये की होगी वसूली
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी तरीके से लोहिया आवास का लाभ लेने वाले 40 अपात्रों से 55 लाख रुपये की वसूली की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। इन अपात्रों के खिलाफ जल्द ही आरसी जारी की जाएगी। आवास विहीन गरीबों व असहायों के लिए सरकार लोहिया आवास योजना चला रही है।
इस योजना के तहत उन्हीं आवास विहीन परिवारों को लाभ दिया जाना है, जिन्हें पूर्व में किसी आवास योजना का लाभ न मिला हो। लेकिन यहां मिलीभगत कर अपात्रों के नाम लोहिया आवास योजना की सूची में शामिल कर लिए गए। इतना ही नहीं इनमें से 40 अपात्रों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त में लगभग 55 लाख रुपये दे दिए गए।
वर्ष 2014-15 में लोहिया आवास योजना के तहत अपात्रों के चयन की शिकायत होने पर इसकी जब दोबारा जांच हुई तो लोहिया आवास सूची में शामिल 210 लोग अपात्र पाए गए। अहम बात ये रही कि इनमें से 40 लोगों को 137500-137500 रुपये की पहली किस्त आवास निर्माण के लिए विभाग ने दे दी।
विज्ञापन
इस तरह 55 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई। जांच में अपात्र पाए जाने पर अब विभाग पहली किस्त के रूप में दी गई राशि वसूलने की तैयारी में जुट गया है।
लोहिया आवास निर्माण के लिए चयनित लाभार्थी प्रति व्यक्ति को तीन लाख पांच हजार रुपये मिलते हैं। लाभार्थी को 137500 रुपये की दो किस्त आवास निर्माण के लिए दी जाती हैं, जबकि 30 हजार रुपये सोलर लाइट लगाने के लिए सौर ऊर्जा विभाग को दिया जाता है।
अपात्रों की सूची में पूजा, पिंकी देवी, गिरिजा देवी, जगत नरायन, गुड़िया, हर गोविंद, रामसिंह, सुंदर पति, राम मिलन, ज्ञानवती, श्यामपती, महावीर, उर्मिला, कुमकुम, पुष्पा, रामपति, सुदामा देवी, आशुतोष, दीप नरायन, इंद्र बक्स, मद्रिका, सुनीता, गेंदा, कमलेश, रूपवती, गीता देवी, सरला, शारदा, ज्ञानमती, गुड़िया, सुनील कुमार, शांति देवी, झिनका, जय पत्तर, मंजू देवी, भुल्लर अरविंद कुमार, काली प्रसाद व झिन्नू के नाम शामिल हैं। इसे दी गई रकम की वसूली की जाएगी।
जिन अपात्रों को प्रथम किस्त की राशि आवंटित हो गई थी, उनसे वसूली की कार्रवाई की जाएगी। 40 अपात्रों में से एक से वसूली की जा चुकी है, शेष 39 से वसूली की तैयारी चल रही है। - वीर पाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए