{"_id":"57cdb6f94f1c1b1c56317665","slug":"53-thousand-players-today-show-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 हजार खिलाड़ी आज दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 हजार खिलाड़ी आज दिखाएंगे दमखम
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना के सिपहसलार रहे दो नौ जवानों आर सोमेश्वर राव और अनुज कुमार
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगति अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे चरण में ग्राम पंचायतों में सफल 14608 खिलाड़ी व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा 3255 टीमें खो-खो व वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सोमवार को न्याय पंचायत प्रभारियों व लगाए गए अधिकारियों से खेल मैदान, व्यवस्था व खिलाड़ियों के संबंध में व्यापक चर्चा की और प्रगति के इस अभियान को सफल बनाने का दायित्व सौंपा। प्रतियोगिता में कुल 53 हजार खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।
प्रतियोगिता के दूसरे चरण में एकल स्पर्धा के 86606 खिलाड़ियों में से 14608 खिलाड़ी सफल रहे हैं, जो मंगलवार को न्याय पंचायत स्तर पर खेलेंगे। कबड्डी, वॉलीबाल और खो-खो के लिए कुल 3255 टीमों के पुरुष व महिला वर्ग के 39060 खिलाड़ी भी मैदान पर अपना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
166 न्याय पंचायतों में आयोजित होने वाली इस दूसरे चरण की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 166 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सहायक ब्लॉक समन्वयक व न्याय पंचायत समन्वयकों की टीम को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पहले पंजीकृत टीम में खिलाड़ियों की संख्या अगर 12 से कम है या फिर उस टीम का एक या उससे अधिक खिलाड़ी दूसरे ग्राम पंचायत का निवासी है तो उसे खेलने का अवसर नहीं मिलेगा और वरीयता क्रम में उसके बाद पंजीकृत समग्र रूप से पूर्ण टीम को खेलने का अवसर दिया जाएगा।
दूसरे चरण में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले खेल कार्यक्रम
दिनांक समय खेल
06-09-16 सुबह 9 बजे 100 मी. दौड़ हीट्स फाइनल जूनियर/सीनियर बालिका
100 मी. दौड़ हीट्स फाइनल जूनियर/सीनियर बालक
सुबह 11 बजे 400 मी. दौड़ हीट्स फाइनल जूनियर/सीनियर बालिका
400 मी दौड़ हीट्स फाइनल जूनियर/सीनियर बालक
दोपहर 1 बजे लंच
दोपहर 2 बजे 1500 मीटर दौड़ फाइनल सभी वर्ग
दोपहर 2.30 बजे लंबी कूद जूनियर/सीनियर बालिका
लंबी कूद जूनियर/सीनियर बालक