फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   52 buses sent to Prayagraj for Magh Mela

Gonda News: माघ मेले में 52 बसें भेजी गईं प्रयागराज

Sat, 17 Jan 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
52 buses sent to Prayagraj for Magh Mela
गोंडा। माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की शनिवार को रोडवेज बस अड्डे पर दिनभर भीड़ रही। रोडवेज प्रशासन ने 52 बसें प्रयागराज भेजी हैं। ऐसे में अन्य रूटों पर जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों का जमावड़ा रहा। इनमें से अधिकतर प्रयागराज जाने वाले यात्री रहे। ऐसे में बस भरते ही प्रयागराज रवाना की जाती रहीं। इसके चलते लखनऊ, अयोध्या, बस्ती सहित अन्य जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों को बस न मिलने से परेशान होना पड़ा। कई यात्रियों ने बसों की कमी को लेकर नाराजगी भी जताई। उतरौला जाने के लिए इंतजार कर रहीं रेशमा व आफताब ने बताया कि करीब एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक बस नहीं मिलीा।
विज्ञापन

एआरएम कपिलदेव ने बताया कि रविवार को मौनी अमावस्या को लेकर शुक्रवार से ही यात्रियों की संख्या बढ़ गई। श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त बसें प्रयागराज भेजी गई हैं। लखनऊ, कानपुर व उतरौला रूट पर बसों की संख्या कम करके प्रयागराज भेजा गया है। हालांकि अन्य रूटों की बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। लोगों से यात्रा से पहले बसों की स्थिति की जानकारी लेने और संयम बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed