फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मंत्री के साथ ही सांसद व विधायकों ने भी किया मतदान

मंत्री के साथ ही सांसद व विधायकों ने भी किया मतदान

Mon, 06 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
मंत्री के साथ ही सांसद व विधायकों ने भी किया मतदान
गोंडा। लोकसभा चुनाव में सियासतदानों में भी मतदान का जोश दिखा। विश्वनोहरपुर में सूबे के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, कैसरगंज के निर्वतमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने परिवार के साथ मतदान किया। सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह अपनी पत्नी के साथ मतदान किया और खुशी जताई। इसके अलावा मनकापुर में सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या, पूर्व मंत्री राजा आनंद सिंह, गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने मतदान किया। सभी ने कहा कि देशहित में मतदान जरूरी है।
विज्ञापन

भंभुवा में पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय लक्षमी के साथ बूथ पर जाकर मतदान किया। मेहनौन क्षेत्र के विधायक विनय द्विवेदी, पूर्व विधायक नन्दिता शुक्ला, उनके बेटे राहुल शुक्ला, शहर में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह अपनी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज रानी सिंह के साथ मतदान करने पहुंचे और वोट देकर खुशी जताई। उनके साथ चिकित्सक डॉ. ओएन पांडेय भी रहे। तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडे, पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह समेत जिले के सियासतदानों ने बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सखी बूथ पर महिलाओं में रहा मतदान का उत्साह
गोंडा। जिन बूथों पर महिला वोटरों की संख्या अधिक थी, उसे प्रशासन ने सखी बूथ घोषित किया था। ऐसे करीब 24 बूथों को तैयार किया गया था। यहां पर सभी स्टाफ महिलाओं का था और महिलाओं के लिए सहज व्यवस्था थी। कटरा बाजार में दो बूथों को सखी बूथ बनाया गया था, जहां पर महिला मतदान अधिकारियों ने बेहतरीन ढंग से मतदान कराया। करनैलगंज में जूनियर हाईस्कूल करनैलगंज में सखी बूथ रहा। इसीत हर तरबगंज में बेलसर के इंटर कालेज के साथ ही रामापुर में सखी बूथ बनाया गया था। इसी तहर मेहनौन में गाधी आदर्श माध्यमिक विद्यालय में दो बूथों को सखी बूथ बनाया गया था। गोंडा में दो, मनकापुर में दो और गौरा में दो बूथों को सख्ी बूथ बनाया गया था। इसके अलावा हर विस क्षेत्र में पांच-पांच बूथों को माड़ल बूथ बनाए गए थे, माना जा रहा है कि माडल बूथों को गुब्बारे से सजाकर आकर्षक बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed