{"_id":"5b672ddd4f1c1bb35d8b7632","slug":"51533488605-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने पटपरगंज बाढ़ चौकी पर पीड़ितों का लिया हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने पटपरगंज बाढ़ चौकी पर पीड़ितों का लिया हालचाल
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री ने पटपरगंज बाढ़ चौकी पर पीड़ितों का लिया हालचाल
गोंडा। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने नवाबगंज स्थित पटपरगंज बाढ़ चौकी का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में हो रहे राहत कार्यों के बारे में एसडीएम तरबगंज सौरभ भट्ट ने मंत्री को बताया कि क्षेत्र के 37 गांवों को हाई एलर्ट पर रखा गया है।
करीब 237 हेक्टेयर जमीन बाढ़ से प्रभावित हैं। माझा क्षेत्रों में पशुओं में फैलने वाली बीमारी का टीकाकरण किया जा चुका है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गॉवों का दौरा कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।
मंत्री ने माझा में कटान पीड़ित लोगों को विस्थापित कर उन्हें आवासीय जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश उपजिलाधिकारी को दिया। जिस पर एसडीएम ने कटान पीड़ितों को तत्काल पट्टा देने के लिए कहा।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा जिलाउपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद तिवारी, राजस्व निरीक्षक विवेक सिंह, जैतपुर के प्रधान वीरेंद्र बहादुर सिंह, लेखपाल राम सागर यादव, त्रिलोकी मिश्रा, विनोद तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।