फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   50 people have diarrhea, three health department teams deployed

Gonda News: 50 लोगों को डायरिया, स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें तैनात

Sat, 07 Feb 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 07 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
50 people have diarrhea, three health department teams deployed
नरायनपुर कला सिगौटीपुरवा में डायरिया फैलने की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत: वि
कटरा बाजार/माधोपुर। नरायनपुर कला के सिगौटी पुरवा में डायरिया फैलने से 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। गांव में तैनात आठ आशा कार्यकर्ता और एक एएनएम को इसकी भनक तक नहीं लगी। सीएमओ को सूचना मिलने पर शुक्रवार देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव पहुंचीं और बीमार लोगों का उपचार किया।
विज्ञापन


गांव निवासी सत्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि वसंत पंचमी के दिन गांव के करीब 65 लोग स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। वहां से लौटने के बाद सीमा, आदर्श, विमला, माया, राजवंती, रामचंद्र, शिवम, मोहित, हरिप्रसाद, किरन, अमन, श्यामकुमारी, कीर्ति, रमन, जटाशंकर, स्वाती, गुडिया सहित 50 लोग पेट दर्द, उल्टी और दस्त से पीड़ित हो गए।
विज्ञापन


बीमार लोग आसपास के निजी अस्पतालों व मेडिकल स्टोर से दवाएं लेते रहे। कुछ लोगों ने चिरैयाटांड़ (बहराइच) स्थित सीएचसी पर जाकर इलाज कराया। इसके बाद लोगों के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और कई दिन बीत गए। हालत ज्यादा बिगड़ गई, तब सीएमओ को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदू राणा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तीन टीमें गठित कर गांव भेजी गईं और मरीजों का उपचार कराया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान दूषित खान-पान से संक्रमण के कारण डायरिया होना आम है। मरीजों को ओआरएस घोल, उबला पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि गांव में आठ आशा और एक एएनएम की तैनाती है, इसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की सूचना समय से नहीं दी गई। इस लापरवाही पर संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed