{"_id":"5f550e9d8ebc3ea3e2210c90","slug":"50-lakh-extortion-sought-from-businessman-gonda-news-lko538811760","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनैलगंज के प्रतिष्ठित व्यापारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनैलगंज के प्रतिष्ठित व्यापारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। फिरौती के लिए नगर के गुटखा व्यापारी के पुत्र के अपहरणकांड का लोग अभी भुुला भी नहीं पाए। इसके बाद ही यहां के एक और प्रतिष्ठित व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस की कई टीमें करनैलगंज कस्बे में मामले की पड़ताल में लगी रहीं। मगर उन्हें अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।
करनैलगंज नगर के गाड़ी बाजार के रहने वाले प्रतिष्ठित व्यापारी के बेटे नमो का हाल ही में फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था। हालांकि गोंडा पुलिस के साथ ही एसटीएफ ने मामले का खुलासा करके नमो को सकुशल बचा लिया था। इसमें अपरहरण करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। मगर इस घटना को लोग भूल भी नहीं पाए थे। इसी बीच नगर के एक और प्रतिष्ठित व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
चर्चा है कि व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगने वाले ने एक माह का समय भी व्यापारी को दिया है। जिससे माना जा रहा है कि रकम 50 लाख या इससे अधिक हो सकती है। हालांकि व्यापारी भी पूरी तौर से बोलने को तैयार नहीं है। मगर करनैलगंज पुलिस मामले के खुलासे से पहले बोलने को तैयार नहीं है। प्रतिष्ठित व्यापारी को फोन पर मिली रंगदारी की धमकी के बाद नगर में चर्चा बढ़ गई है। प्रतिष्ठित व्यापारी को मोबाइल फोन पर कॉल करके रंगदारी मांगने की चर्चा है।
विज्ञापन
व्यापारी के परिवार के लोगों ने बताया कि कोतवाली करनैलगंज में मामले की तहरीर दी गई है। बताया कि पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए वक्त मांगा है। मामले को मीडिया से दूर रखने की हिदायत भी दी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली करनैलगंज राजनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कॉल करने वाले के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।