{"_id":"688d014521975a908c041e13","slug":"495-lakh-farmers-got-the-gift-of-samman-nidhi-today-gonda-news-c-100-1-slko1026-141791-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 4.95 लाख किसानों को आज सम्मान निधि की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 4.95 लाख किसानों को आज सम्मान निधि की सौगात
Fri, 01 Aug 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। किसान सम्मान निधि की आस लगाए लोगों के खाते में शनिवार को 20वीं किस्त भेज दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सम्मान निधि निर्गत करेंगे। जिले के सभी विकासखंड कार्यालय, कृषि रक्षा इकाइयों व कृषि विज्ञान केंद्रों पर पीएम के भाषण का सजीव प्रसारण सुनाया जाएगा।
जिले में चार लाख 95 हजार किसानों को पीएम सम्मान निधि का बेसब्री से इंतजार है। पात्रता की श्रेणी में आने वाले किसानों की ऑनलाइन सूची उप कृषि निदेशक कार्यालय से पहले ही भारत सरकार को भेजी जा चुकी है। शनिवार को 4.95 लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेज दिए जाएंगे। इससे खरीफ की बोआई में मदद मिलेगी।
दो लाख किसानों को मिला आखिरी मौका
जिले में चार लाख 95 हजार किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकृत है। इनमें से करीब दो लाख किसान ऐसे हैं जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। उपनिदेशक कृषि का पहले निर्देश था कि फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों की सूची 20वीं किस्त के लिए नहीं भेजी जाएगी। लेकिन ऐन वक्त पर इन दो लाख किसानों को आखिरी मौका दिया गया है। इस बार फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों को भी आखिरी बार सम्मान निधि का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
पीएम के संबोधन के बाद निर्गत होगी धनराशि
पीएम का लाइव भाषण सुनाने के लिए प्रोजेक्टर की व्यवस्था कराई गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम के भाषण के बाद किसान निधि की किस्त किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
-- प्रेमकुमार ठाकुर, उपनिदेशक कृषि