{"_id":"6a4686e2fc9038159e0e9504","slug":"487-shakti-kendra-conveners-to-visit-lucknow-on-the-5th-gonda-news-c-100-1-slko1026-161488-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पांच को लखनऊ जाएंगे 487 शक्ति केंद्र संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पांच को लखनऊ जाएंगे 487 शक्ति केंद्र संयोजक
Thu, 02 Jul 2026 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पांच जुलाई को लखनऊ आगमन पर प्रेरणा पार्क में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने बैठक में मंडल अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया। जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी 487 शक्ति केंद्रों से शत-प्रतिशत संयोजकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटें। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और लखनऊ रवाना होने की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर अर्जुन प्रसाद तिवारी, रंजीत बाबा, राजीव रस्तोगी, शशांक मिश्रा, अभिषेक दत्त त्रिपाठी, सरिता तिवारी, सुगंधा, आशीष मोदनवाल, योगेंद्र वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, अरविंद पाठक, बबलू मौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।