फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   47 more positive, BRC and hospital seal in Gonda

गोंडा में 47 और पॉजिटिव, बीआरसी व अस्पताल सील

Mon, 27 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
47 more positive, BRC and hospital seal in Gonda
गोंडा में मोतीगंज से कहोबा मार्ग सील। - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संकट लगातार जिले में बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी शाम को आई रिपोर्ट में 47 कोरोना केस सामने आए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट होने से कोरोना पॉजिटिव की पहचान तेजी से हो रही है। 47 में 10 कोरोना पॉजिटिव एंटीजन किट से नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट की ओर से की गई जांच में सामने आये हैं। इसके साथ ही अब जिले में 203 एक्टिव केस हो गए हैं। बीते 24 घंटों में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अपने घर भी लौटे हैं। जिले में अब तक 261 मरीज ठीक हुए हैं और 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 203 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। सोमवार को बेलसर सीएचसी की दो एएनएम कोरोना पॉजिटव आने से अस्पताल को सील कर दिया गया हैं। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल के एक कर्मी के कोरोना पॉजिटव आने से बीआरसी इटियाथोक को सील किया गया है।
विज्ञापन

शहर कई क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटव मरीज सामने आए हैं, इसके बाद भी सतर्कता नही दिखी। रानी बाजार में रविवार को एंटीजन टेस्ट से एक साथ 22 मरीज मिले थे। फिर भी सोमवार को वहां कोई अंकुश नही दिखा। इसी तरह चौक क्षेत्र में भी दो मरीज रविवार को और उसके पहले कई मरीज सामने आ चुके हैं। फिर भी वहां भी कोई अंकुश नही रहा। वहीं एंटीजन टेस्ट के लिए नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट के जिला पर्यवेक्षक हर्ष वर्धन सिंह, लैब टेक्निश्यिन रवि शुक्ल, फार्मासिस्ट आकांक्षा मिश्रा, स्टाफ नर्स मंजू वर्मा, शशांक ओझा व डॉक्टर एमएम खान लगातार लोगों की जांच कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने कहा कि एंटीजन जांच से कोरोना मरीजों की पहचान तेेजी से हो रहा है, जिससे महामारी पर अंकुश लगाने की मदद मिलेगी।
विज्ञापन

दो एएनएम, कांस्टेबल व शिक्षक कोरोना पॉजिटिव
मंगुरा बाजार (गोंडा)। सीएचसी बेलसर के प्रसव केंद्र पर व डिक्सीर में तैनात दो एएनएम, पुलिस चौकी रगड़गंज का एक कॉन्स्टेबल व एक प्राइमरी शिक्षक पॉजिटिव निकला है। जिसके बाद सीएचसी बेलसर व पुलिस चौकी को 24 घण्टे के लिए सील कर दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ मेराज अहमद ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र को सैनिटाइज्ड करवाने के बाद खोला जाएगा। ओपीडी एवं लेवर रूम बंद रहेगा लेकिन इमरजेंसी सेवा खुली रहेगी । चौकी इंचार्ज महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि पॉजिटिव निकला कांस्टेबल अपनी सैंपलिंग कराने के बाद तीन दिनों के लिए छुट्टी पर गोरखपुर के सहजनवां स्थित घर गया था। उच्चाधिकारियों को सूचना भेज दी गयी है। चौकी पर तैनात अन्य पांच पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। चार व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके में एक्टिव केसेज की संख्या बढ़कर सात हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजेहना में 98 लोगों की हुई एंटीजन टेस्ट, तीन पॉजिटिव मिले
मुजेहना (गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्र ने बताया कि सोमवार को अस्पताल आए मरीजों की रैपिड टेस्ट के तहत 98 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गयी। जिनमें एक महिला सहित तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इन सभी को लेबल वन हॉस्पिटल में एडमिट करने तथा उपयुक्त होने पर होम आइसोलेट कर चिकित्सा की व्यवस्था की जा रही है। इसमें एक 32 वर्षीय महिला ग्राम जैतापुर की, एक 35 वर्षीय युवक माधवगंज का और एक लगभग 22 वर्षीय युवक बेलहरी गांव का निवासी है। वहीं मोतीगंज बाजार के रहने वाली एक महिला व एक पुरुष को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर लोग सकते में आ गये। सोमवार को उपजिलाधिकारी हीरा लाल, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज कुमार, थाना प्रभारी कन्धई लाल के साथ जाकर पूरे बाजार को हाट स्पाट घोषित कराते हुए सील करा दिये। वहीं मनकापुर कस्बा के पंचायती मंदिर परिसर में करोना जांच का कैम्प लगाया गया जिसमें 48 लोगों ने अपने अपने सैंपल दिये है।
कस्तूरबा स्कूल और बीआरसी को किया सील, 10 क्वारंटीन
इटियाथोक (गोंडा)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की एकाउंटेंट एक महिला कोरोना पाजिटिव पायी गयी है। जो बीआरसी से ही शिक्षकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण में भी गई थी व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी काम निपटाया। एकाउंटेंट के संक्रमित पाए जाने से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के स्टाफ के दस लोगों ने स्वयं को क्वारंटाइन कर लिया है। वार्डन पुष्पा देवी ने बताया कि सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे दी गई है। बताया जाता है कि उक्त महिला का भतीजा संक्रमित हो गया था।वह लखनऊ में किसी पाजिटिव के सम्पर्क में आया था। खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल ने ब्लॉक संसाधन केंद्र को एक सप्ताह तक बंद रखने का निर्देश दिया है। आवश्यक कार्य के लिए मोबाइल या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने का फैसला किया है। उधर प्रशिक्षण में शामिल होने वाले पर शिक्षकों और तमाम बीआरसी आने वाले शिक्षकों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

कोरोना केस के बाद 14 लोग हाई रिक्स घोषित
खरगूपुर (गोंडा)। टेंट व्यवसायी के पांच परिवारीजन के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद सोमवार को उनका नौकर व नौकर की पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाये गये। स्वास्थ्य टीम की सर्वे में 14 लोग हाई रिस्क की श्रेणी में चिन्हित किये गए है। टेंट व्यवसायी के यहां कार्य कर रहे पटखौली गांव निवासी नौकर व उसकी पत्नी रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट में कोरोना संक्रमित पाये गये। खरगूपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी शुक्ल ने बताया कि पॉजिटिव पाये गये दोनों लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीसीपीएम महेंद्र विश्वकर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य टीम ने मोहल्ले में घर-घर सर्वेक्षण किया गया। जिसमें 14 लोग हाई रिस्क की श्रेणी में चिन्हित किये गए हैं। जिनकी जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य टीम में डब्लूएचओ से मॉनिटर अजय श्रीवास्तव, एएनएम पिंकी, कृष्णा त्रिपाठी एवं आशा कार्यकर्ता शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed