{"_id":"570be0644f1c1bb9454a6b4b","slug":"47-home-and-152-acres-crop-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 घर व 152 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 घर व 152 बीघा फसल जली
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
आग से जला घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार को आग लगने से आठ गांवों में 47 लोगों के आशियाने जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए, वहीं दो मवेशी भी जलकर मर गए। आग से 152 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के घारीघाट करहिया गांव में सोमवार की दोपहर लगी आग से जगदेव प्रसाद, शेषराम, प्रेमचंद, प्रेम कुमार, फूलचंद, बरसाती, रावेन्द्र यादव, छोटेलाल, बांकेलाल, शिवबालक, डबलू व शिवचरन के घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से शिवचरन (25) झुलस गए। उसका निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।
हलका लेखपाल जगदेव प्रसाद ने आग से चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया है। वहीं, मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से भुलई के छप्पर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर पड़ोस के रामधर पांडेय व दुर्गा पांडेय का घर भी जल गया। आग से 60 हजार रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
वहीं, थाना तरबगंज बरसड़ा कलवारन पुरवा में सोमवार की दोपहर बृजलाल के छप्पर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर पड़ोस के छेदी, संतोष, रामचरन, रामराज, सावित्री, कन्हैयालाल, सुनीता, शिव प्रसाद, हरिशंकर, रामबहादुर, ननकू, शिवपजन, बुधराम, राजपती, राजकुमारी, श्याम नारायन, प्रेमनाथ, देवी, सुखराज, बृजलाल, रामकुमार, जानकी, पुत्तन, बृजमोहन, श्यामलाल, रामकरन के छप्पर के घर जलकर राख हो गए।
आग की चपेट में आने बृजलाल (60) झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से एक लाख 60 हजार रुपये की क्षति हुई है। चांदपुर गांव के मजरे शुकुलगंज में सोमवार की शाम लगी आग में नकछेद, रज्जब व फूलपता, आशाराम व भगोले के घर जल गए। लेखपाल मिश्रीलाल ने बताया कि चार लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
थाना खोड़ारे क्षेत्र के महुआ पकार गांव के खेत में सोमवार की दोपहर लगी आग में रज्जाक, साबिर अली, अलाउद्दीन, हाफिज, सलीम, खुर्शेद, मकसूद, सरवर, अब्दुल रहमान, विफई व सिकन्दर अली की 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर ग्रन्ट गांव के खेत में लगी आग से पियारे, जब्बार, रामशंकर, किशोरे, दूबर व चिनगुद की 30 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।
थाना इटियाथोक क्षेत्र के पिरवर तारा गांव में जगदम्बा यादव के छप्पर में लगी आग से दो गाय झुलसकर मर गईं। आग की लपटों से पड़ोस के कौशलेन्द्र तिवारी की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
थाना उमरीबेगंमगंज के नरदा गांव के मजरे बढ़ई पुरवा में सोमवार की शाम अज्ञात कारणाें से लगी आग से संतन पांडेय, बैजनाथ, रामदर्शन व चकबहादुर की तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं ठाकुर मुं्शी की एक एकड़ गन्ने की फसल जल गई।
थाना खरगुपुर क्षेत्र के नारायनपुर माफ ी गांव में सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में राधिका तिवारी का मड़हा जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से एक गाय भी झुलस गई।
इसी गांव के रामकिशोर की डेढ़ बीघा गन्ना व गोगे की एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। धानेपुर के बनगाई के मूड़ाडीहा गांव में अगरबत्ती की चिन्गारी से लगी आग में छेदी दूबे जमुना प्रसाद का मड़हा जल गया। यहां भगवानदत्त का दो बीघा गन्ना व रंगू पांडेय का तीन बीघा गेहूं भी जल गया।