{"_id":"665231025b191c2e7d0e2204","slug":"45-lakh-consumers-lost-power-due-to-unannounced-cuts-and-faults-gonda-news-c-100-1-gon1003-117632-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अघोषित कटौती और फॉल्ट से 4.5 लाख उपभोक्ताओं की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अघोषित कटौती और फॉल्ट से 4.5 लाख उपभोक्ताओं की बिजली गुल
Sun, 26 May 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 26 May 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती के साथ ही फॉल्ट ने उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ा दी। लापरवाही का आलम यह है कि सुचारू बिजली आपूर्ति तो दूर जेई और एसडीओ फोन तक नहीं उठा रहे हैं। फुंके ट्रांसफार्मर दो-दो दिन तक बदले नहीं जा रहे हैं। इससे जिले के करीब 4.5 लाख उपभोक्ता परेशान हैं।
धानेपुर बाजार में शुक्रवार रात नौ बजे 33 केवीए की भूमिगत बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। इससे मेहनौन व उसके आसपास के दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। शनिवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। धानेपुर में शुक्रवार दोपहर बाद से लगातार रोस्टिंग जारी है। वहीं, नगर पंचायत धानेपुर में वार्ड छह व सात में केबिल जलने से इलाके की बिजली गुल हो गई। इटियाथोक इलाके में बलरामपुर फीडर बिसुही पुल के पास शुक्रवार रात केबिल जलने से इटियाथोक बाजार और खरगूपुर इलाके में लो वोल्टेज की समस्याए रही। इसी तरह से मसनकवा, बालपुर बाजार, कटराबाजार, भंभुआ और तरबगंज इलाके में लो वोल्टेज व जगह-जगह जर्जर लाइनों में फाल्ट से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं।
विद्युत उपकेंद्र शुक्लगंज (बेलसर) से रगड़गंज कस्बा, उमरीबेगमगंज, नगर पंचायत क्षेत्र बेलसर, नीरपुर, अभईपुर, नरदा, मंगुरा, खजुरी, कपनी गोपीपुर, बक्सैला, पांडेय पुरवा और मछरहिया में हर आधे घंटे में बिजली की आवाजाही लगी है। मंगुराबाजार निवासी प्रियंका ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे से लाइट कट गई थी। सुबह आठ बजे लाइट आई लेकिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता आशीष सिन्हा ने बताया कि जमुनही हरदोपट्टी में जल्द ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। फाल्ट व रोस्टिंग की लगातार शिकायतें आ रही हैं। तुरंत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। फोन उठाने व बंद रखने समेत अन्य शिकायतें आ रही हैं। लापरवाहों को चिह्नित किया जा रहा है। व्यवस्था पटरी पर रहे, इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।