{"_id":"6a245ca7af187aa2b80a18f7","slug":"4368-candidates-appeared-in-the-nursing-entrance-examination-gonda-news-c-100-1-gon1001-159829-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 4368 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 4368 अभ्यर्थी
Sat, 06 Jun 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित संयुक्त नर्सिंग प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 4,433 अभ्यर्थियों में से 4,368 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जबकि 65 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
सिटी कोऑर्डिनेटर प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, रोजवुड इंटर कॉलेज, फातिमा स्कूल, एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज और जिगर मेमोरियल स्कूल में लोगों ने परीक्षा दी। परीक्षा संचालन में डॉ. वंदना भारतीय, प्रो. अनूप कुमार सिंह, डॉ. शशांक शेखर ने बतौर समन्वयक सहयोग किया।