फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   43 candidates in the fray in Bar Association elections

Gonda News: बार एसोसिएशन चुनाव में 43 प्रत्याशी मैदान में

Sat, 23 Nov 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 23 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
43 candidates in the fray in Bar Association elections
गोंडा। बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव में नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष के पद पर छह, महामंत्री पर नौ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर पांच, कोषाध्यक्ष पर तीन, संयुक्त मंत्री पर सात व कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। आगामी 29 नवंबर को संघ भवन में प्रातः 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान के बाद पांच बजे से मतगणना प्रारंभ होगी।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के सदस्य ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद शुक्रवार को उनकी अध्यक्षता और सदस्य वीरेंद्र त्रिपाठी, सैयद सफदर हुसैन व अनिल देव शुक्ल की उपस्थिति में कमेटी की बैठक हुई। जिसमें प्रत्याशियों की फाइनल सूची तैयार की गई। अध्यक्ष पद पर अजीत कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, आलोक कुमार पांडेय, इंद्रमणि शुक्ल, रवि चंद्र त्रिपाठी व राम बुझारथ द्विवेदी दावेदार हैं।
विज्ञापन

महामंत्री के एक पद के लिए अजय कुमार तिवारी, दीप नारायण श्रीवास्तव, नंदगोपाल शुक्ल, मृत्युंजय शुक्ल, राजकुमार वर्मा, लालबिहारी शुक्ल, संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार पांडेय व सर्वजीत मिश्र ताल ठोंक रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अवधकिशोर पांडेय, किशनलाल गौड़, राकेश कुमार शर्मा और सुशील कुमार मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद पर गौरव सिंह विसेन, धीरेंद्र कुमार, राजकुमार चतुर्वेदी, विमल प्रकाश मिश्र व शुभम चौबे मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए अरविंद कुमार पांडेय, रामू प्रसाद व श्रीभगवान पांडेय के अलावा संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए अभिजीत तिवारी, नीरज कुमार शुक्ल, रमेश कुमार चौबे, राजकुमार द्विवेदी, रामकेवल वर्मा, सावन कुमार वर्मा व सुनील कुंवर श्रीवास्तव जनसंपर्क कर रहे हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के छह पदों पर अजीत कुमार जायसवाल, आशीष कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष चौबे, उद्भव श्रीवास्तव, गिरधारी प्रजापति, बृजेश कुमार वर्मा, यशी द्विवेदी, सौरभ पांडेय और हिमांशु ओझा चुनाव मैदान में डटे हैं।


बार एसोसिएशन के चुनाव में एकल नामांकन होने के कारण वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के एक और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। एल्डर कमेटी के अनुसार वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के पद पर संतबख्श मिश्र व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर मनोज कुमार श्रीवास्तव, हरिओम पांडेय, राजकिशोर श्रीवास्तव, श्रीचंद्र श्रीवास्तव, अरुण कुमार व विश्वनाथ गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed