फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   42 thousand blown out of the account on the pretext of refunding the money

होमथियेटर का पैसा रिफंड कराने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 42094 रूपए

Sat, 29 May 2021 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
42 thousand blown out of the account on the pretext of refunding the money
गोंडा। होम थियेटर का पैसा रिफंड कराने का झांसा देकर जालसाज ने खाताधारक के खाते से 42094 रुपये उड़ा लिए। मामले में खाताधारक ने थाना छपिया में जालसाज के खिलाफ तहरीर दी है। छपिया पुलिस ने मामले को साइबर सेल को भेज दिया।
विज्ञापन

थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम खपरीपारा निवासी रमेश कुमार जायसवाल ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन एक होम थियेटर मंगाया था। जो डैमेज निकला। इसके बाद उन्होंने पैसा रिफंड कराने के लिए शुक्रवार को गूगल के जरिए एक एप लोड किया।
विज्ञापन

एप पर मिले मोबाइल नंबर पर जब उन्होंने कॉल किया तो कॉल करने वाले ने फोन काट दिया और दूसरे मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल नंबर पर कॉल कर बताया कि अगर होम थियेटर डैमेज है तो उसका पैसा रिफंड हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कॉल करने वाले उनसे तीन अलग-अलग नंबरों से बात की और प्ले स्टोर से एमीडेक्स ऐप डाउनलोड कराया। इसके बाद उनके एसबीआई के खाते से राजेश कुमार प्रजापति के नाम से 42094 रुपए जालसाजी करके उड़ा लिए।

उन्हें इसका पता तब चला जब उनके मोबाइल फोन पर पैसा कटने का मैसेज आया। इसके बाद जब उन्होंने कॉल करने वाले के मोबाइल पर फोन मिलाया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। रमेश कुमार जायसवाल ने थाना छपिया मेें जालसाज के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी मसकनवां अरुण कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के लिए साइबर सेल को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed