फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बेटियों से मुखातिब हुए एसपी, कानून की जानकारी देकर किया जागरुक

बेटियों से मुखातिब हुए एसपी, कानून की जानकारी देकर किया जागरुक

Wed, 06 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
बेटियों से मुखातिब हुए एसपी, कानून की जानकारी देकर किया जागरुक
पुलिस कप्तान ने बेटियों को पढ़ाया कानून का पाठ
विज्ञापन


गोंडा। नारी सशक्तीकरण सप्ताह के तहत बुधवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के फातिमा स्कूल व खिराभा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनो ही स्थानों पर पुलिस अधीक्षक बेटियों से मुखातिब हुए और उन्हें महिला अधिकारों की रक्षा करने वाले कानूनों की जानकारी दी। एसपी ने बेटियों को आश्वश्त किया कि उन्हे किसी से डरने की जरूरत नहीं है, पुलिस हर कदम उनके साथ है।

नारी सशक्तीकरण को लेकर सरकार ने स्कूल कालेज की छात्राओं व महिलाओं को कानून के प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराने चार दिसंबर से दस दिसंबर तक महिला सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने की पहल की है। इस कार्यक्रम के तहत जिले भर के स्कूल कालेजों में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर बेटियों व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग व सजग किया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर भरतलाल यादव ने शहर के फातिमा स्कूल व कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खिराभा गांव स्थित जगमोहन सिंह आदर्श इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेटियों को शिक्षा के साथ साथ उनके मन में आत्मरक्षा व आत्मनिर्भरता की भावना का विकास करना भी आवश्यक है। क्योंकि जब तक बालिकाएं या महिलाएं सजग नहीं होंगी तब तक समाज में जागृति संभव नहीं है।

महिलाएं जब अपने अधिकारों के प्रति सजग होंगी तभी समाज में महिलाओं के प्रति होने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। एसपी ने बेटियों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि वह पूरी निर्भीकता के साथ अपना कार्य करें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। उन्हे किसी से डरने की आवश्यकता नही है।

जिले के पुलिस टीम हमेशा उनके साथ है। वह अपनी बात महिला पुलिस कर्मियों से निसंकोच होकर बताएं। एएसपी ह्दयेश कुमार ने भी छात्राओं को उनके उनके अधिकरों के प्रति जागरुक किया। सीओ भरत यादव ने छात्राओं को वूमेन पावर लाइन की 1090 सेवा,डायल 100 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व जीवन ज्योति की 181 नंबरों की जानकारी प्रदान की। इस दौरान नगर कोतवाल अशोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे।


परसपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। एसओ ने बेटियों को नारी सुरक्षा से संबंधित कानून की जानकारी उपलब्ध कराई औंर बेटियों से सजग रहने की अपील की। उमरीबेगमगंज ,ख् खरगूपुर व वजीरगंज समेत जिले के विभिन्न थानों में भी महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया और छात्राओं को कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed