फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   कोयम्बटूर का गन्ना बीज बदलेगा यूपी के किसानो की तकदीर

कोयम्बटूर का गन्ना बीज बदलेगा यूपी के किसानो की तकदीर

Sun, 05 Nov 2017 10:19 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
कोयम्बटूर का गन्ना बीज बदलेगा यूपी के किसानो की तकदीर

विज्ञापन
कोयम्बटूर का गन्ना बीज बदलेगा किसानों की तकदीर

गोंडा। कोयम्बटूर का गन्ना बीज अब घाटे में चल रहे गन्ना किसानों की तकदीर बदलने जा रहा है। भारत सरकार के गन्ना प्रजनन संस्थान कोयम्बटूर तमिलनाडु के वैज्ञानिकों ने सामान्य गन्ने से डेढ़ से दो गुना गन्ना उत्पादन वाले वैराइटी वाले गन्ना बीज ईजाद किया है।

कोयम्बटूर-0238 नाम के उन्नतशील प्रजाति के बीज से जिले के किसानों के अलावा प्रदेश के कई गन्ना बेल्ट वाले पश्चिमी जिले लखीमपुर, सीतापुर के किसानों के खेत लहलहा उठे हैं। को.0238 प्रजाकि का गन्ना कई खूबियों से परिपूर्ण है।
विज्ञापन


गन्ने की अधिक मोटाई व लम्बाई से इसके वजन में अन्य गन्ने से इसके वजन में डेढ़ से दो गुने का फर्क है। मंहगाई के चलते घाटे में रहने वाले गन्ने की खेती को नयी प्रजाति लाभ की नई ऊंचाई पर ले जाने वाली है। मैजापुर करनैलगंज गन्ना समिति क्षेत्र में करीब दो दर्जन किसानों ने नयी प्रजाति का गन्ना बोया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में जिन किसानों ने इस गन्ने की बोवाई की उसकी फसल देखते ही बन रही है। जिले के गन्ना विभाग के अधिकारियों व चीनी मिल के अधिकारियों ने अब इस गन्ने की बोवाई के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना शुरू किया है। गन्ना किसानों में भी इस वैराइटी के गन्ने ने उम्मीद की नयी किरण दिखाई है।

गन्ना विशेषज्ञों के साथ गन्ना किसानों का मानना है गन्ना बेल्ट देवीपाटन मण्डल में कोयम्बटूर का यह गन्ना बीज गन्ना किसानों की आमदनी को बढ़ाने में कारगर साबित होगा। साथ ही यह चीनी मिलों के लिए भी वरदान साबित हो चुका है।

किसानों में बढ़ी अच्छे वैरायटी की मांग

जिले के प्रगतिशील गन्ना किसानों में अब अच्छे वैरायटी वाले गन्ना बीज की मांग है। इसी लिए इस साल कोयम्बटूर के इस बीज की कई किसानों ने बोआई की है। गन्ना समिति मैजापुर क्षेत्र के ग्राम भुलभुलिया निवासी किसान शिव मंगल सिंह, डिप्टी सिंह व भगवान बक्श सिंह का कहना है महंगाई के दौर में गन्ना किसान अब धान गेहूं के बीज की तरह ऐसे गन्ने की बोवाई करना चाह रहे हैं जो अधिक उपजाऊ है।

बालपुर जाट गांव के गन्ना किसान श्याम करन तिवारी, व राज करन सिंह कैथौला गांव के किसान बृज बहादुर सिंह का कहना है कि को.0238 किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस बीज से लगी गन्ने की फसल से लगता है कि किसानों के लिए गन्ने की खेती लाभकारी बन सकेगी।


भारत सरकार के गन्ना प्रजनन संस्थान कोयम्बटूर तमिलनाडू के विशेषज्ञों ने अधिक उपज वाले को.0238 गन्ने की वैराइटी तैयार की है। इस प्रजाति से जिले में कई गन्ना किसानों ने बोआई की है। इस प्रजाकि के गन्ने की बोवाई करने वाले किसानों को सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्रजाति से किसानों को जहां डेढ़ से दो गुना गन्ने का अधिक पैदावार मिलेगा वहीं चीनी मिलो को चीनी परता डेढ़ से दो प्रतिशत अधिक मिलेगा।
-पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed