फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गुरू पूर्णिमा पर जिले मेें उमड़ा आस्था का सैलाब

गुरू पूर्णिमा पर जिले मेें उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 04 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
गुरू पूर्णिमा पर जिले मेें उमड़ा आस्था का सैलाब
कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने लगाई डुबकी
विज्ञापन


गोंडा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन शनिवार को सरयू, मनोरमा व अन्य पवित्र नदियों के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों व सरोवरों में स्नान दान किया। शनिवार भोर से शुरू हुआ स्नान दान का यह पर्व पूरे दिन चलता रहा।

करनैलगंज के सरयू तट व इटियाथोक के तिर्रेमनोरमा स्थित महर्षि उद्दालक के आश्रम पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले को देखने के लिए शहर व गांव से हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई।
विज्ञापन


शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर करनैलगंज के सरयू तट स्थित कटरा घाट पर शुक्रवार की देर रात्रि से ही हजारों की संख्या में स्नानार्थियों का जमावड़ा लग गया था। शनिवार की भोर से शुरू हुआ स्नान दान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरयू घाट पर करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके अलावा कटरा शहबाजपुर घाट, सकरौरा घाट, कचनापुर घाट, यमदुतिया घाट, भौरीगंज घाट एंव पसका त्रिमुहानी घाट पर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे और सरयू के पवित्र जल में डुबकी लगाई। कटरा शहबाजपुर घाट, सकरौरा घाट पर मेले का आयोजन भी किया गया।

मेलार्थियों में शामिल बच्चों व महिलाओं ने जमकर खरीददारी भी की। स्नान व मेले में भीड के चलते गोंडा-लखनऊ मार्ग पर पूरे दिन जाम लगा रहा। करीब छ: किलोमीटर तक वाहन रेंगते रहे। जाम हटवाने के लिए पुलिस को कडी मशक्कत करनी पड़ी।

मेले मेें सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करनैलगंज के क्षेत्राधिकारी कृष्णचन्द्र सिंह, तहसीलदार रामनरायन वर्मा, कोतवाल सदानन्द सिंह, चौकी प्रभारी बृजानन्द सिंह समेत कोतवाली आधा दर्जन एसआई एंव पुलिस कर्मी मेले में मौजूद रहे।

इटियाथोक थाना क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा स्थित महर्षि उद्दालक के आश्रम पर गुरु पूणर्मा के अवसर पर विशाल मेला लगा। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र पोखरे में स्नान किया और भगवान की पूजा अर्चना की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खरगूपुर के प्रसिद्ध धुसवा मेले में बड़ी संख्या में आसपास के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर ग्राम संझवल स्थित सरोवर में हजारों महिला पुरुष व बच्चों ने स्नान कर हनुमान मंदिर का दर्शन तथा पूजा अर्चन किया। मेला परिसर में साफ.सफ ाई तथा पेयजल आदि की व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधान राम मणि तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, रामकुमार, राजेंद्र तिवारी, अनूप सक्रिय रहे।


मेले में अपनों से बिछड़े 14 बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा गया। धानेपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरनंद कुटी पर भी गुरु पूर्णिमा के मौकीे पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। यहां श्रद्धालुओं ने पवित्र पोखरे में स्नान कर पूजन अर्चन किया। बग्गीरोड स्थित सोनवरसा पोखरे पर भी विशाल मेला लगा। परसपुर भौरीगंज,जम्बू घाट तथा पसका स्थित त्रिमुहानी नदियों के घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान किया। इस अवसर पर अनेक जगहों पर विशाल मेला भी लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed