{"_id":"df0c203c4de82e783324785405ccab19","slug":"4-35-lakh-rupees-has-crossed-the-trunk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिक्की से पार किए 4.35 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिक्की से पार किए 4.35 लाख रुपये
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा कटरा बाजार से मंगलवार को रुपये निकाल कर घर जा रहे एक किसान की बाइक की डिक्की से उचक्कों ने 4.35 लाख रुपये पार कर दिए। इस मामले में पीड़ित ने कटरा बाजार थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के रहने वाले लोकनाथ चौबे ने बताया कि उनका सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा कटरा बाजार में खाता है।
लोकनाथ के मुताबिक ट्रैक्टर खरीदने के लिए उन्होंने मंगलवार को सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा कटरा बाजार से केसीसी खाते से दो लाख व व्यक्तिगत खाते से 2.35 लाख रुपये निकाले थे। रुपयों को एक बैग में रखने के बाद उसे बाइक की डिक्की में रख दिया और घर जा रहे थे।
वह बैंक से कुछ दूरी पर पहुंचे थे, तभी मोटरसाइकिल पंक्चर हो गई। वे उसे बनवाने लगे और पंक्चर की दुकान पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। इसी बीच उचक्कों ने बाइक की डिक्की से रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। पंक्चर बनवाने के बाद वह घर चले गए।
विज्ञापन
वहां बाइक की डिक्की खोली तो बैग गायब था। लोकनाथ ने बताया कि बैग में बैंक की पासबुक, पैनकार्ड व वोटर आईडी कार्ड भी रखा था। लोकनाथ ने कटरा बाजार थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कटरा बाजार शशिकांत यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।