{"_id":"3e6409c34f13a126830f2250701fcbfb","slug":"391-personnel-will-be-recorded-on-the-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"391 कर्मियों पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
391 कर्मियों पर दर्ज होगा केस
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 के तहत संपन्न हुए जिला पंचायत एवं बीडीसी चुनाव के दौरान मतदान एवं मतगणना ड्यूटी से कड़े निर्देशों के बावजूद 391 कर्मचारी नदारद रहे, जिन्हें जिलाधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए एफआईआर के आदेश दिए हैं।
डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिला पंचायत एवं बीडीसी के मतदान व मतगणना जैसे संवेदनशील कार्य में स्पष्ट निर्देश के बावजूद विभिन्न विभागों के 391 कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए थे, जिनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
बीडीसी व डीडीसी के चुनाव में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में बेसिक शिक्षा विभाग के 262, माध्यमिक शिक्षा विभाग के 54, पंचायतीराज विभाग के 18, पशुपालन विभाग के 2, गन्ना विभाग के 2 , ड्रेनेज मंडल के एक, वाणिज्य कर विभाग के एक, जिला कार्यक्रम विभाग के दो, पीसीएफ कार्यालय के एक, गुण नियंत्रण विभाग के एक कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सरयू ड्रेनेज प्रथम के एक, लोक निर्माण विभाग के 6, बाढ़ खंड के एक, आईटीआई के दो, नलकूप के 6, ग्रामीण अभियंत्रण के 4, स्वास्थ्य विभाग के 11, नगर पालिका परिषद कार्यालय गोंडा के पांच, कृषि विभाग के दो, भूमि संरक्षण विभाग के एक, सरयू नहर खंड चार के दो, एसडीएम कर्नलगंज कार्यालय के एक व एसडीएम तरबगंज कार्यालय का एक कर्मचारी शामिल है।
जिलाधिकारी ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के आदेश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दिए हैं। साथ ही इनसे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण भी तलब किया है।