{"_id":"14d13df99e0e1d82253b0bb49c4250f7","slug":"35-people-for-dismissed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 लोगों का पर्चा खारिज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 लोगों का पर्चा खारिज
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने दूसरे चरण के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए नामांकन पत्रों की सोमवार को जांच पूरी कर ली। जांच में जिला प्रशासन ने बलरामपुर सदर क्षेत्र के सपा विधायक जगराम पासवान के भाई पप्पू पासवान की पत्नी पंचम लता समेत 35 लोगों के नामांकन पत्रों को खामियों के आधार पर खारिज कर दिया है।
दूसरे चरण के लिए सदर गोंडा तहसील क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पद की16 सीटों के लिए 410 लोगों ने नामांकन किया था। इसमें से खामियों के आधार पर सोमवार को दो नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया। जबकि पांच ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत के कुल 410 पदों के 1645 लोगों ने नामांकन किया था।
दो दिनों तक चली नामांकन पत्रों की जांच में जिला प्रशासन ने इटियाथोक ब्लॉक में 9, मुजेहना में 2, झंझरी में 6, पंडरी कृपाल में 13 नामांकन पत्र खामियां मिलने पर खारिज कर दिए।
विज्ञापन
वहीं इटियाथोक ब्लॉक में बलरामपुर सदर क्षेत्र के सपा विधायक जगराम पासवान के भाई पप्पू पासवान की पत्नी पंचम लता ने विजय गढ़वा व कुनिया बनकट क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से पर्चा भरा था। इस मामले में लोगों ने शिकायत की थी।
पंचम लता गोंडा के मुजेहना ब्लॉक की मतदाता हैं, लेकिन उनका नाम इटियाथोक ब्लॉक की भी मतदाता सूची में है। इस बाबत ब्लॉक के आरओ सुरेश चंद्र ने बताया कि इससे पहले पंचम लता ने इटियाथोक ब्लॉक की मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए अर्जी दे रखी थी। इसके बावजूद यहां से नामांकन कर दिया। ऐसे में दो स्थान पर मतदाता सूची में नाम होने के आधार पर उनका नामांकन पत्र खारिज किया गया है।